Tuesday, December 20, 2011

वार्षिक राशिफल 2012 | Annual Prediction 2012

मेष
बीते वर्ष में काफी उतार चढ़ाव के बाद अब बुरा व कठिन संघर्ष का समय बीत चुका है | पुराने व लम्बे समय से बाधित अथवा रुके हुए कार्यों से लाभ मिलना प्रारंभ होगा | नया भवन की प्राप्ति तथा पुराने जीर्ण भवन के पुनर्निर्माण का योग बन सकता है | कारोबार व्यापार सामान्य गति से वृद्धि करेगा, परन्तु कुछ विशेष परिश्रम से बड़ा लाभ भी हो सकता है | राजनीतिक लाभ व राजनितिक क्षेत्र में आपको कुछ विशेष उपलब्धि प्राप्त होगी | आपके विरोधी लाख प्रयास के बाद भी परस्त होंगे | नौकरी पेशा व्यक्तियों को स्थान परिवर्तन, स्थान्नान्तरण का योग बनेगा जो आपके हित में होगा | शिक्षा प्रतियोगिता में विद्यार्थियों - छात्रों के लिए भी समय अनुकूल तथा नतीजे आशानुरूप रहेंगे | पुरानी चली आ रही स्वस्थ्य की समस्या से मुक्ति मिलने का योग है | आर्थिक, व्यापारिक लेन देन में सचेत रहे, किसी को उधार देने से बचें, उसे वापस पाने में मुश्किल पैदा हो सकती है |


वृषभ
यह नया साल आपके लिए कुछ खास उपलब्धियों भरा रहने वाला है, सभी रुके हुए तथा इक्षित कार्य सिद्ध होंगे | व्यापार में लाभ एवम उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे | व्यापारिक प्रतिद्वंदिता व प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी, साहित्य संगीत में रूचि बढ़ेगी तथा लाभ मिलेगा | स्वयं की कला को निखारने का अवसर भी मिलेगा | जिससे कीर्ति, प्रसिद्धि प्राप्त होगी | कार्य - व्यापार, परिवार तथा समाज में सहयोगियों के साथ तालमेल स्थापित करने की आवश्यकता है | जिससे आप सभी को उचित समय दे सकेंगे | नए लाभकारी संबंध व अनुबंध प्राप्त होंगे | वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव तथा कुछ उतर चढाव हो सकता है | वाहन प्रयोग में सावधानी रखे | विदेश यात्रा व प्रवास के भी योग बनेंगे तथा विदेश से सम्बंधित किसी कार्य में सफलता भी संभव है परन्तु धन के अपव्यय से बचें | प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे | विद्यार्थी वर्ग के लिए कुछ कठिन समय अवश्य होगा अत: एकाग्रचित होने के साथ-साथ कड़ी मेहनत की आवश्यकता है |


मिथुन
नए वर्ष का आरंभ तो उत्तम होगा परन्तु वर्ष के पूर्वार्ध में समय कुछ मुश्किल भरा हो सकता है | कठोर परिश्रम तथा मेहनत के बावजूद उचित फल तथा लाभ ना मिल पाने से हताशा मानसिक दबाव और चिंता हावी होगी | ऐसे समय में किसी पर अतिविश्वास भी आपको भरी पड़ सकता है, इससे सिर्फ धोखा ही मिलेगा, अत: बचे | वर्ष मध्य में शुभ समाचार प्राप्त होंगे हर प्रकार के लाभ में वृद्धि होगी | एकाग्रचित्त होकर प्रयासरत रहें, सफलता निश्चित मिलेगी | आय के नए साधन मिलेंगे, परन्तु संपत्ति अथवा भूमि में निवेश करने से बचें | परिवार में सुख-शांति रहेगी | घर गृहस्थी सुचारू रूप से चलेगी | सामाजिक पड़ प्रतिष्ठा, मान-सम्मान, यश कीर्ति में वृद्धि होगी |


कर्क
राजकीय पक्ष में रुके हुए तथा बाधित कार्य सिद्ध होंगे | कार्य क्षेत्र में प्रभाव बढेगा तथा सहियोगी कर्मचारियों से सहियोग व प्रेमभाव भी बढ़ेगा | नौकरीपेशा लोगो को स्थान परिवर्तान, पदोन्नति अथवा नई नौकरी के योग बनेंगे |पिछले समय में जो भी आर्थिक, व्यापारिक तथा संबंधो की क्षति हुई उसकी पूर्ति इस वर्ष संभव है | आर्थिक पक्ष सुध्रिड होगा तथा स्वास्थ्य उत्तम रहेगा | धार्मिक क्रियाकलाप व धर्म के प्रति रुझान बढ़ेगा | कोई भी बड़ा आर्थिक निर्णय तथा पूंजी निवेश करने से पहले किसी योग्य अथवा अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य कर लें | विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में एकग्रता की कमी रहेगी, मन में भटकाव की इस्थाती बनेगी, अत: अध्यन में ध्यान देने की आवश्यकता है | भवन, भूमि, वाहन सुख प्राप्ति का उत्तम समय है, इनमे निवेश भी शुभ फलदाई होगा |


सिंह
नए वर्ष की शुरुआत अच्छी होगी, किन्तु कोई नया काम अथवा कोई निवेश करने से बचें, अन्यथा कठनाइयों तथा क्षति का सामना करना पड़ सकता है | अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, सोच समझ कर नपा तुला संवाद करे | लंबी यात्राएं नुक्सानदायक होंगी, तो ऐसी यात्रायें बचने का प्रयास करे | समाज में लोगो से मिलने जुलने में संकोच न करे, आत्मविश्वास बनाये रखे | प्रतियोगिता से घबराएं नहीं, उनका सामना करे तथा सफलता का आनंद उठाएं | वर्ष के मध्य में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा | जीवनसाथी, परिजन व मित्रो का रवैया सहयोगात्मक रहेगा | धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था व रुचि बढ़ेगी | समाज में यश वृद्धि और कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी | मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी व रोगों में शांति मिलेगी |


कन्या
वर्ष के प्रारंभ में जीवन व दिनचर्या में काफी उथल-पुथल रह सकती है | भाग्य का समर्थन थोडा बाधित हो कर मिलेगा परन्तु मित्रो, संतान, जीवनसाथी, परिजनों का पूरा समर्थन होगा | कानूनी अथवा न्यायिक मामलों का निदान मिलेगा | नौकरीपेशा लोगों का कुछ वाद विवाद अपने उच्चाधिकारी से हो सकता है जिसे आपको बचाना चाहिए जो आपके हित में कतई नहीं है | समय का सदुपयोग करे, युही व्यर्थ न जाने दे | कार्य, व्यापार अथवा परिवार के छोटे बच्चो की गतिविधियों पर ध्यान देने की आवश्यककता है | विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक सफलता प्राप्त करने का उत्तम समय है | परिवार की खुशियों में वृद्धि के योग है | वर्ष के मध्य में विदेश यात्रा का योग है जो आपके हित में होगी जिससे आय के कई और नए स्रोत खुलेंगे | वर्ष के अंत तक कही रुका या फंसा हुआ धन वापस आएगा |


तुला
इस नये वर्ष में जीवन तथा व्यापार में आगे बढ़ने के लिए आपको सहयोग की आवश्यकता होगी, किसी निष्ठावान सहियोगी का साथ आपको लाभ दे सकता है | कार्य, व्यापार में सफलता के नये मार्ग प्रशस्त होंगे | परंतु ऐसे अवसरों के लिए आपको सजग तथा समर्पित रहना पड़ेगा | आर्थिक स्थिति में सुधार होगा | विशेष तौर से लोहा, पेट्रोलियम तथा वाहन से जुड़े व्यंवसायियों के लिए समय उत्तम है | जीवनसाथी प्रसन्न और संतान संतुष्ट रहेगी, तथा संतान के क्रिया कलाप, व्यहार, आचरण से हर्ष व संतुष्टि प्राप्त होगी | परिवार में कोई बड़ा मांगलिक आयोजन भी संभव है | वर्ष के मध्य में धार्मिक कार्यों में समय देने से लाभ होगा | स्वयं तथा किसी दुसरे के वाद विवाद, कोर्ट कचहरी तथा मुकद्दमेबाजी से दूर रहें | जीवन में नया उमंग और उत्साह बना रहेगा | आत्मविश्वास के साथ सम्पूर्ण निष्ठां से आगे बढ़ते रहें |


वृश्चिक
नए साल की शुरुआत सकारात्माक व शुभ होगी | परिवार में माता-पिता, बड़े बुजुर्गो का सम्मान करे तथा उनके सुझाव का पालन करे तो कभी भी दुखी नहीं होंगे, कामयाबी अवश्य मिलेगी तथा उनके आशीर्वाद से जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी | उच्चाधिकारी के साथ कटु संबंधों में सुधार होगा | संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है | विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है | वर्ष के मध्य में समय ठीक नहीं रहेगा, अनेक प्रयास के बाद भी कार्य बाधित होगा व लाभ में कमी आएगी, शत्रु प्रभावी होंगे साथ ही मन भी अशांत व चिंतित रहेगा | वर्ष के अंत से समय फिर से आपके पक्ष में होने लगेगा, जो आपको दीर्घकालिक लाभ देगा | शत्रु शांत रहेंगे |


धनु
नव वर्ष उत्साह, खुशियों, नई उर्जा से परिपूर्ण होगा | शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी | व्यापारी वर्ग को व्यापार विस्तार से लाभ अथवा कोई नई योजना फलीभूत होगी | नौकरीपेशा लोगों को लाभ मिलेगा | शेयर में निवेश से लाभ होगा | पुराने समय से चल रहे न्यायिक मामलो में राहत मिलेगी | वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा तथा जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग आपको मिलता रहेगा | विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है | थोड़े परिश्रम से शिक्षा प्रतियोगिता में उत्तम लाभ प्राप्त होगा | किन्तु आलस्य से बचें | राजनीतिक संबंधों का भरपूर लाभ प्राप्त हो सकता है |


मकर
नए वर्ष की शुरुआत पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर होगी | परिश्रम का उचित लाभ व शुभ फल प्राप्त होगा | पुराने कर्जों व आर्थिक हानि से मुक्ति मिलेगी, परन्तु पुराने मुकद्दमे समस्या पैदा कर सकते हैं, तो बेहतर होगा की उन्हें न उठाया जाए | शिक्षा - प्रतियोगिता तथा प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों - छात्रों के लिए यह सफलता प्राप्त करने का सुनहरा समय है | कुछ स्वस्थ्य सम्बन्धी समस्या, शारीरिक कष्ट हो सकता है, दिनचर्या का ख़ास ध्यान रखें | सहकर्मियों से मतभेद व वाद विवाद होंगे लेकिन आपके प्रयास व हस्तक्षेप से नियंत्रित हो जायेंगे | परिवार में मांगलिक अथवा वैवाहिक आयोजन संभव है |


कुम्भ
नये वर्ष का प्रारंभ कुछ तनाव भरा, उथल पुथल से परिपूर्ण कुछ निराशाजनक हो सकता है | किन्तु ज़रा सा भी घबराने या विचलित होने की आवश्यकता नहीं | धीरज व सूझ बूझ से काम लेंगे तो सब ठीक हो जायेगा | आय में उतार-चढ़ाव आता रहेगा, जिसे आप अपने परिश्रम व प्रभु की आराधना से दूर कर सकते है | जब आप यह जानते हो की भाग्य पूरी तरह आपके साथ नहीं है, तो ऐसे में आपको कड़ी मेहनत व अपने ईश्वर में निष्ठां तथा श्रद्धा रखनी होगी | साहित्यिक क्षेत्र के लोगों के लिए समय उत्तम है, सामाजिक मान - सम्मान, यश - कीर्ति, पद प्रतिष्ठा प्राप्त होगी | नौकरी में प्रगति तथा कोई विशेष उपलब्धि के योग हैं | साल के मध्य में परिस्थिति आपके नियंत्रण में होगी, शुभ समाचार मिलने लगेंगे, रुके कार्य सिद्ध होंगे तथा बकाया व अटका हुआ धन वापस आएगा | स्वयं अपना व परिवार के वरिष्ट सदस्यों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना अनिवार्य होगा | विदेश यात्रा व प्रवास के प्रबल योग है | उत्तम संतान सुख प्राप्ति के योग हैं |


मीन
साल के प्रारंभ में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है | किसी भी नए काम को करने से पहले या किसी बड़े निवेश से पूर्व उसके हर पहलू पर विचार कर लें, तथा अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य करे | निवेश से आशानुरूप आय व लाभ न होने से मानसिक अशांति, चिंता में वृद्धि होगी | सौम्य व्यवहार, मृदु वाणी, प्रेमभाव आपको निश्चित लाभ देगा, इसे नज़रअंदाज़ न करें, इससे आपके बिगड़े कार्य सिद्ध होंगे | आप नई ऊंचाइयों की तरफ बढ़ेंगे, नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं मतलब पदोन्नति के संकेत हैं | वर्ष का उत्तरार्ध कार्यक्षेत्र और व्यापार के लिहाज से सर्वोत्तम काल साबित हो सकता है | आय के स्रोत बढ़ेंगे |