Sunday, June 19, 2011

ईशान को जागृत व शुभ बनाकर पाए जीवन अनंत लाभ.....


वास्तुशास्त्र में ईशान कोण का वृहद् महत्व्य बताया गया है | यह वह स्थान है जिस पर गुरु ग्रह बृहस्पति का अधिपत्य है | साथ ही यहाँ वास्तु पुरुष का मस्तक भी है जिसे महादेव शिव का शीश होने की संज्ञा भी दी जाती है क्यूंकि वास्तु देवता भगवान शिव के ही अंश है और शायद ऐसा इसलिए है क्यूंकि उत्तर और पूर्व दोनों ही शुभ उर्जा के विशेष महत्व्यपूर्ण स्रोत है | इसलिए इसका शुद्ध, साफ़ सुथरा होना आवश्यक है |  यदि ईशान में दोष हो जाये तो उस घर के सभी सदस्यों का विकास अवरुद्ध हो जाता है, विवाह योग्य कन्या हो तो विवाह में बाधा आती है | सामाजिक अपयश, गंभीर रोग आदि घर कर जाते है | हर प्रकार की समृद्धि के लिए इस स्थान का जागृत होना बेहद अनिवार्य है | यदि ईशान कोण में मंदिर, साधना कक्ष, अध्यन कक्ष, भूगर्भ जल स्थान घर के अन्य स्थान से अधिक खुला स्थान नहीं है तो यह दोष है | वही अक्सर लोग यहाँ जैसे शौचालय, स्टोर आदि बना कर इस स्थान को दूषित, अपवित्र अनदेखा कर देते है |  यह क्षेत्र जलकुंड, कुआं अथवा पेयजल के किसी अन्य स्रोत हेतु सर्वोत्तम स्थान है। 

- यदि यहाँ  शौचालय, स्टोर आदि बना है तो अपने गुरु की सवा करना, ब्रह्मण बटुक अर्थात विद्यार्थी को अध्यन सामग्री उपलब्ध करना, साधू - संतो को अन्न - वस्त्र देना, माता - पिता की सेवा करना, अलग अलग माध्यम से बृहस्पति देव की पूजा, आराधना जैसे मंत्र जाप, दान आदि तथा प्राण प्रतिष्ठित बृहस्पति यन्त्र की नियमित पूजा आराधना लाभ देती है |


- यदि ईशान कोण में जलस्थान न हो या किसी भी प्रकार का दोष हो, तो पीतल के एक पात्र में जल भरकर उसमे हल्दी चूर्ण दाल कर कुछ दाने केसर व तुलसीदल डाले, पञ्च धातु जिसे पञ्च रत्नी भी कहते है वह डाल कर ईशान कोण में रखे और शुभ फल की प्राप्ति हेतु इस जल को नित्य प्रति बदलते रहें।

- यहाँ तुलसी का एक पौधा रख कर उसमे नित्य जल देना, देसी घी का दीपक जलाकर आरती करना, शिव परिवार व विष्णु आराधना करना इस स्थान को दोषमुक्त कर शीघ्र ही जागृत कर देता है और परिवार को शुभ फल प्राप्त होता है |     

- यदि ईशान क्षेत्र की उत्तरी या पूर्वी दीवार कटी हो, तो उस कटे हुए भाग पर एक वृहद् शीशा लगाएं। इससे भवन का ईशान क्षेत्र प्रतीकात्मक रूप से बढ़ जाता है। वही ईशान कोण का प्राकर्तिक रूप से बढ़ना शुभ है | जो और किसी उपदिशा दिशा के साथ नहीं है |

No comments: