Thursday, June 16, 2011

वास्तु में लगाएँ राशि अनुसार लाभकारी वृक्ष....


वृक्षारोपण सदैव ही सनातन परम्परा का एक अभिन्न अंग रहे है | चाहे वह यज्ञ में प्रयुक्त होने वाले वृक्ष हो या धार्मिक मान्यता से जुड़े वनस्पति हो | हमारी भारतीय संस्कृति में वनस्पतियों को देवता के रूप में पूजने की परंपरा शुरु से रही है। ऐसी भी मान्यता है कि प्रत्येक व्यक्ति की राशि, नक्षत्र से जुडी कोई विशेष दिशा होती है और उसका एक प्रतिनिधि वृक्ष अथवा सम्बंधित वनस्पति होता है। इसके सान्निध्य, सेवा और रोपण से शुभफल मिलता है। 

राशि अनुसार लाभकारी वृक्ष :-

मेष - लाल चंदन 
वृष-  सप्तपर्णी 
मिथुन - कटहल 
कर्क  - पलास 
सिंह  - पाकड
कन्या  - आम 
तुला  - मौलसिरी 
वृश्चिक - खैर 
धनु - पीपल 
मकर - शीशम 
कुंभ-  खैर 
मीन - बरगद

No comments: